राजनांदगांव, 18 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकित शर्मा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित हुआ। डोंगरगढ़ पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए बीती रात विशेष कांबिंग गस्त निकाली। गश्त रात्रि 10 बजे से 2 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में संचालित हुई जो मुख्यत: कार्रवाई कश्मीरी, दंतेश्वरी, बोधीपारा, बुधवारीपारा, कालकापारा और अछोली क्षेत्रों में केंद्रित रही। इस दौरान पुलिस ने 18 गुंडा-बदमाश, वारंटी, गांजा तस्कर और शराब तस्करों को चेक घर उनकी गतिविधियों की जानकारी लिया गया तथा संवेदनशील इलाकों में घर-घर दस्तक देकर संदिग्ध गतिविधियों की भी जानकारी एकत्र की गई।
दिनांक 17.11.2025 को थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकित शर्मा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से डोंगरगढ़ पुलिस ने बीती रात विशेष कांबिंग गस्त निकाली। देर रात 10:30 बजे से लेकर 2:00 बजे तक चली इस कार्रवाई में पुलिस टीमों ने कश्मीरी, दंतेश्वरी, बोधीपारा, बुधवारीपारा, कालकापारा और अछोली इलाके में सघन जांच अभियान चलाया।
गश्त के दौरान पुलिस ने 18 गुंडा-बदमाश, वारंटी आरोपियों, गांजा तस्करों और शराब तस्करों को चेक किया। मोहल्लों और संवेदनशील मार्गों पर पुलिस ने घर-घर दस्तक देकर संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की और अपराधियों से जुड़े इनपुट भी एकत्र किए। अभियान का नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक ने किया। उनके साथ एसडीओपी आशीष कुंजांम, थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल, चिचोला चौकी प्रभारी निरीक्षक योगेश पटेल, पुलिस लाइन से निरीक्षक उपेंद्र शाह और मोहरा चौकी प्रभारी उनि.सुमन खरे सहित 50 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।
जिले मे शांति बनाए रखने हेतु इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
000

