राजनांदगांव, 18 नवंबर (आरएनएस)। जिले की डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने ग्राहकों के लाखों रूपये गबन करने वाले उत्कर्ष स्माल फ ाइनेंस बैंक डोगरगांव के पूर्व बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बैंक के 47 ग्राहकों से कुल 4,60,036 रूपये किश्त एकत्र कर रकम को ग्राहक के खाता में न डाल गबन कर ग्राहको व बैंक के साथ धोखाधड़ी किया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार आवेदक डिकेश्वर साहू पिता मेहत्तरू साहू उम्र 29 साल निवासी ग्राम इंदामरा थाना लालबाग राजनांदगांव, शाखा प्रबंधक न्यू ऑपर्चुनिटी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड (उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैक डोगरगांव) के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि, पूर्व ब्रांच मैनेजर भूषण कुमार सिन्हा के द्वारा ब्रांच मैनेजर रहते हुऐ दिनांक 01.01.2024 से दिनांक 20.08.2024 तक कुल 47 ग्राहकों से कुल 4,60,036- रूपये किश्त एकत्र कर वसूली की गई रकम को ग्राहक के ऋण कार्ड खाता व मोबाईल एप्लीकेशन में अपडेट नही कर वसूली कि गई रकम को स्वयं गबन कर हेरा फेरी करते हुए ग्राहको व बैंक के साथ धोखाधडी किया गया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सूचना वरिष्ठ अधिकारी को दिया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक कृष्णा पाटले द्वारा पर थाना डोंगरगांव की टीम गठीत कर आरोपी पता साजी हेतु रवाना हुआ। इस दौरान पुलिस को भूषण कुमार सिन्हा के पंचपेड़ी नाका रायपुर में उपस्थित होने की सूचना मिली। सूचना तस्दीक व आवश्यक कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ पंचपेड़ी नाका रायपुर पहुच कर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना डोंगरगांव लेकर आये जिसे विस्तृत मेमोरण्डम कथन लिया गया जो दिनांक 01.01.2024 से 20.08.2024 तक कुल 47 ग्राहकों के द्वारा जमा किया गया रकम कुल 4,60,036 रूपये को उनके ऋण बुक (पास बुक) में एंटी नही कर ग्राहकों से वसूल किया गया रकम को गबन कर खाने पीने व जुआ सट्टा में खर्च कर दिया हंू। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

