बिलासपुर, 18 नवंबर (आरएनएस)। बिलासपुर के तारबहार थानाक्षेत्र के व्यापार विहार शराब भठ्ठी के पास लडाई झगडा करने वाले आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। उक्त कार्यवाही वायरल विडियो के आधार पर की गई है।
बता दें कि दिनांक 17.11.2025 को सोशल मीडिया में व्यापार विहार शराब भठ्ठी के पास का विडियो वायरल हुआ जिसमें दो लड़के आपस में मारपीट करते दिख रहे थे वायरल विडियो के आधार पर पेट्रोलिंग पार्टी तत्काल व्यापार विहार शराब भठ्ठी के पास पहुचकर वायरल विडियो में दिख रहे एक व्यक्ति का पहचान कर उक्त व्यक्ति को पकडकर थाना लाया गया उक्त आरोपी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओ के तहत कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

