कोरबा, 18 नवंबर (आरएनएस)। कोरबा के थाना बालको क्षेत्र में डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने पर्दाफ ाश किया है। मामले में पुलिस ने 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्यवाही कोरबा पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण व विशेष टीम के माध्यम से की है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना बालको क्षेत्र के ग्राम तरईडाँड़ निवासी शत्रुघन दास के घर पर लगभग करोड़ रुपए की राशि होने की जानकारी मिलने पर आरोपियों ने दिनांक 06.11.2025 एवं 11.11.2025 को संगठित रूप से डकैती की योजना बनाई। योजनानुसार मुख्य आरोपी चन्दकांत डिसेना ने अपने साथियों को संपर्क कर बुलाया। योजना में साहेब दास, पवनपूजन सिंह, रणु साहू, गोरेलाल पटेल, रितेश श्याम, गुनितराम पटेल सहित अन्य आरोपी शामिल थे। आरोपीगण अलग-अलग वाहनों से रात में घटनास्थल पहुँचे। इसके बाद उन्होंने घर की रैकी की, परंतु ग्रामीणों की सतर्कता एवं पुलिस गश्त की आशंका के कारण आरोपी घटना को अंजाम दिए बिना लौट गए। जिसके बाद साहेब दास ,नरसिंह दास द्वारा पीडि़त परिवार व संपत्ति की संपूर्ण जानकारी आरोपियों को उपलब्ध कराई गई थी। इधर कोरबा पुलिस को तकनीकी विश्लेषण व विशेष टीम के माध्यम से डकैती का इनपुट मिला जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मंसुबों पर पानी फेर दिया।
मामले में पुलिस ने
01. साहिब दास लक्ष्मण दास महत लक्ष्मण दास महत 44 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
02. विदेशी दास मुकुलादास 36 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
03. सुनील दास महत साहेबदास महत साहेबदास महत 25 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
04. नंदकिशोर राठौर धनीराम राठौर 34 वर्ष खाम्हिया, थाना नगरदा, हाल – लायंस स्वीट के पास क्चष्ठरू हॉस्पिटल रोड, चांपा
05. पवनपूजन सिंह उदियार सिंह गोड़ 45 वर्षवार्ड नं. 03, थाना पाली, जिला कोरबा
06. संतोष कुमार श्रीवास नोमन श्रीवास 48 वर्ष बिर्रा, हाल- तालदेवी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा
07. उमेश सिंह ठाकुर नरेन्द्र सिंह ठाकुर 31 वर्ष तालदेवी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा
08. समार सिंह बीरबल गोड़ 60 वर्ष भीजनारा, थाना बाकीमोंगरा, जिला कोरबा
09. कलेश्वर सिंह अतिंक सिंह 27 वर्ष कमरीद, थाना सारंगगांव, जिला जांजगीर-चांपा
10. रतिराम सिंह (रतिराम यादव)भोंदूराम 54 वर्ष हर्रभोंठा, थाना बाकीमोंगरा, जिला कोरबा
11. चन्दकांत डिसेना भूषण लाल डिसेना 39 वर्ष बाँकीमोंगरा बस स्टैण्ड कटघोरा, थाना कटघोरा
12. नरसिंह दास कंवेल दास 40 वर्ष रेडीगुड़ा, थाना दर्री, जिला कोरबा
13. श्याम जायसवाल मिठाई लाल जायसवाल 28 वर्ष चिर्रा, थाना कटघोरा
14. गोरेलाल पटेल अनुजराम पटेल 36 वर्ष बोईदा, थाना हरदीबाजार
15. रितेश श्याम संतराम श्याम 46 वर्ष बोईदा, ओढ़ालीडीह, थाना हरदीबाजार
16. गुनितराम पटेल रामादीन पटेल 60 वर्ष रेँगी बाजारपारा, थाना हरदीबाजार
17. शंकर पटेल उर्फ छोंदू जोधराम पटेल 28 वर्ष कुम्हारपारा हरदीबाजार
18. प्रदीप यादव उर्फ लल्लू समारू यादव 23 वर्ष दरभाभा, थाना कटघोरा
19. अर्जुन विश्वकर्मा अजय विश्वकर्मा 19 वर्ष सुतर्रा, थाना कटघोरा को गिरफ्तार किया है।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तत्काल थाना बालको या डायल 112 में दें। आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

