राजनांदगांव, 18 नवंबर (आरएनएस)। जिले की चौकी चिखली पुलिस के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गयी है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में जिले मे अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुण्डा बदमाश, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है उक्त अभियान कार्यवाही मे दिनांक 18.11.25 के रात्रि मे अवैध शराब रख कर बिक्री हेतु एक्टिवा क्र. सीजी 08 एनबी 8022 मे रखकर ले जाने के संबंध मे पुख्ता सूचना के आधार पर उक्त मोटर सायकल को ग्राम गठुला धर्मकांटा के पास रोड पर नाकाबंदी आरोपी नवीन सिन्हा पिता स्व. आनंद राम सिन्हा उम्र 47 साल साकिन खैरझीटी थाना घुमका जिला राजनांदगांव के कब्जे से 15 पौवा सीजी फाईन डीलक्स व्हीस्की अंगेजी शराब एवं 04 पौवा शोले देशी मसाला शराब जुमला मात्रा 3420 एमएल कुल किमती 2200 रूपये एवं एक्टिवा क्र. सीजी 08 एनबी 8022 कीमती 30000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही किया गया। एवं इसी प्रकार अभियान कार्यवाही मे सार्वजनिक स्थान गठुला नाला के पास मे शराब पीने वाले आरोपी गुलशन देवांगन पिता स्व. सोहन देवांगन उम्र 22 साल साकिन काई तालाब के पास रामनगर ओपी चिखली जिला राजनांदगांव के विरूद्ध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही किया गया। इसी प्रकार अभियान कार्यवाही के तहत चौकी चिखली मे आम जनता की शिकायतो के आधार पर अलग अलग टीम गठित कर बदमाशो पर अंकुश लगाने हेतु पेट्रोलिंग कार्यवाही किया जा रहा है आज दिनांक 18.11.25 को दौरान अभियान के तहत् 01. शांतिनगर मे मेरे खिलाफ पुलिस मे शिकायत किये हो कहकर झगड़ा विवाद कर अशांति फैला रहे बदमाश 01. रोहित पटौती पिता स्व. दशरथ लाल पटौती उम्र 45 साल निवासी मोतीपुर बाईबाड़ा वार्ड नं. 03 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग., और 02. महेन्द्र सिंह मंडावी पिता स्व. श्री केहर सिंग मंडावी उम्र 42 साल साकिन प्राथमिक शाला स्कुल के पास वार्ड नं. 01 बजरंगपुर नवागांव ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. के विरूद्ध पृथक-पृथक धारा 170,126,135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया ।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

