रायपुर, 18 नवंबर (आरएनएस)। जिले की थाना गिधौरी पुलिस ने ग्राम नवरंगपुर में मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गांव में शराब बिक्री बंद कराए जाने की बात को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कुमारे लाल खूंटे द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आज दिनांक 18.11.2025 को सुबह करीबन 09:00 बजे वह सरपंच के घर के पास के गली में खड़ा था। इसी बीच आरोपी नरेंद्र मनहर एवं उसके पिता हीराराम मनहर द्वारा गांव में शराब बिक्री बंद कराए जाने की बात को लेकर गांव के जनप्रतिनिधियों को अश्लील गाली-गलौज कर रहे थे, जिसे पंच होने के नाते प्रार्थी द्वारा मना करने पर दोनों आरोपियों द्वारा एक राय होते हुए, अश्लील गाली गलौज कर, जान से मारने की धमकी देते हुए हत्या करने की नीयत से बांस के डंडा से मारपीट कर प्रार्थी को गंभीर चोट पहुंचाया गया। कि रिपोर्ट पर थाना गिधौरी में धारा 296,351(3),109,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना गिधौरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी के साथ अश्लील गाली गलौज करते हुए, जान से मारने की धमकी देकर, बांस के डंडे से प्रार्थी के सिर आदि में मारपीट कर, गंभीर चोट पहुंचाना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में दोनों आरोपियों को दिनांक 18.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

