रायपुर 18नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में कार्यरत शैलेन्द्र पटवा का आज 18 नवम्बर को सवेरे घर से ड्यूटी पर जाते समय रास्ते में अचानक हार्ट अटैक आने पर निधन हो गया. स्वर्गीय शैलेन्द्र राजधानी रायपुर के महावीर नगर निवासी वरिष्ठ साहित्यकार और संस्कृति कर्मी श्रीराम पटवा के इकलौते सुपुत्र और तीन बहनों के इकलौते भाई थे. दिवंगत शैलेन्द्र कुछ समय तक यहाँ पत्रकारिता भी कर चुके थे. उनका अंतिम संस्कार आज शाम स्थानीय तेलीबांधा मुक्तिधाम में किया गया, जिसमें उनके शोक संतप्त परिवारजनों सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए. सभी ने श्रीराम पटवा और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और दिवंगत शैलेन्द्र की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.
- ००००

