0-ईओडब्ल्यू ने 20 ठिकानों पर की बड़ी कार्रवाई
रायपुर, 19 नवंबर (आरएनएस)। बुधवार सुबह छत्तीसगढ़ में एसीबीईओडब्ल्यू की टीम ने व्यापक छापेमार अभियान चलाया। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई शहरों में करीब 20 स्थानों पर दबिश दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई उन अधिकारियों के घरों और ठिकानों पर केंद्रित है, जो पटवारी से राजस्व निरीक्षक (आरआई) बनने की परीक्षा में अनियमितताओं का लाभ लेने के संदेह में हैं या जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप पहले से दर्ज हैं।
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग के अलावा अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद और महासमुंद में भी जांच टीमों की गतिविधि जारी है। अधिकारियों के दस्तावेज, संपत्ति विवरण और संदिग्ध लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
000


















