0-दंतेश्वरी फ ार्मेसी कॉलेज बोरपदर में बताए गए नियम
जगदलपुर, 19 नवंबर (आरएनएस)। सड़क सुरक्षा के अंतर्गत यातायात जागरुकता अभियान कार्यक्रम संपूर्ण बस्तर जिला में चलाया जा रहा है। एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर इस के तहत आज दंतेश्वरी फार्मेसी कॉलेज बोर पदर जगदलपुर जिला बस्तर में विद्यालय के छात्र छात्राओं, तथा अध्यापक व अन्य स्टाफ संख्या (करीब 100 ) को यातायात से संबंधित नियम , सड़क दुर्घटना के कारण,रोकथाम ,एवं उपाय एवं गुड सेमेरिटन लॉ, आदि के संबंध में जानकारी डीएसपी ट्रैफिक संतोष जैन,यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग, प्रकाश देवांगन द्वारा दी गई। साथ ही क्षेत्र में पूर्व में घटित सड़क दुर्घटना के कारणों के बारे में बताया एवं समझाया गया। विद्यालय के छात्र छात्राएं तथा अध्यापक एवं स्टाफ द्वार ध्यान पूर्वक सड़क सुरक्षा एवं यातयात से संबंधी बातें को सुना गया। जिस पर उपस्थित छात्र छात्राएं, एवं अध्यापक गण द्वारा भविष्य में ट्रैफिंग नियमों के प्रति हमेशा सजग रहने के साथ साथ यातायात नियमों के पालन करने की बात इन सभी के द्वारा कही गई। साथ ही कॉलेज के प्राचार्य द्वारा ये आश्वस्त करते हुए स्टूडेंट से अपील किया कि दोपहिया मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट पहनकर ही आएं,तभी कॉलेज के गेट से प्रवेश हेतु अनुमति रहेगी। जिस पर सभी स्टूडेंट ने प्राचार्य द्वारा की गई अपील पर अपनी हामी भरे। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राएं के अलावा अध्यापक गण, विद्यालय स्टाफ तथा यातायात के स्टाफ भी उपस्थित रहे।
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

