डोंगरगढ़, 19 नवंबर (आरएनएस)। बोरतलाव थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इसी दौरान एक जवान घायल हो गया, जिसे तुरंत डोंगरगढ़ अस्पताल ले जाकर इलाज शुरू किया गया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजनांदगांव की एसपी अंकिता शर्मा, खैरागढ़-डोंगरगढ़ के एसपी लक्ष्य शर्मा और राजनांदगांव रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य मौके पर पहुंचे हैं और पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। जंगल में सर्चिंग को और तेज कर दिया गया है।
00

