रायपुर, 19 नवंबर (आरएनएस)। श्रीराधाकृष्ण स्वामी मुरली मनोहर सुहागा मंदिर (पुनिया बाई) धर्मशाला ब्राम्हणपारा रायपुर द्वारा नव निर्मित धर्मशाला भवन का लोकार्पण समारोह 21 नवंबर को शाम 6 बजे आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस होंगे। अध्यक्षता रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे। विशेष अतिथि विधायक सुनील सोनी रायपुर दक्षिण, रविन्द्र चौबे पूर्व मंत्री एवं श्रीमती मीनल चौबे महापौर रायपुर होंगे। उक्त जानकारी मंदिर ट्रस्ट समिति के सदस्य प्रदीप नारायण तिवारी, भूपेन्द्र शर्मा, संजय दीवान, हरीश मिश्रा एवं ज्ञानेश शर्मा ने संयुक्त रूप से दी।
संदीप शर्मा
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

