इंदिरा आवास, राशनकार्ड, भूमि सुधार, प्र्र्र्रीवी पर्स सहित अन्य जनहितकारी शुरू किया
कांग्रेस भवन सहित कालीबाड़ी में भी हुए प्रमुख कार्यक्रम
रायपुर, 19 नवंबर (आरएनएस)। राजधानी में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर कांग्रेस भवन तथा कालीबाड़ी प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कांग्रेसजनों ने इंदिरा जी कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए वे अदाम्स साहसी और लौह पुरूष महिला थी, जिन्होंने समाज के लिए अनेक कार्यक्रम किए जिसके चलते उन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता था। कालीबाड़ी स्थित प्रतिमा स्थल में भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। राजधानी में कांग्रेस भवन में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें कांग्रेसजन शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी इंदिरा जी को नमन किया और उन्हें याद किया, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को पहचान दिलाई थी। वे देश के प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू की पुत्री थी, उन्होंने ने अनेक गरीबों के हितों में साहसिक फैसला लिए थे।
इंदिरा आवास एवं राशन कार्ड योजना चालू की थी इंदिरा जी ने : विकास उपाध्याय
कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने बताया कि आज कांग्रेस भवन में इंदिरा जी के साहसिक कार्यो के लिए उन्हें याद किया गया। इंदिरा आवास, राशनकार्ड सहित अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की थी। इंदिरा जी महत्वाकांक्षी योजनाओं का नाम बदल कर उपयोग किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमोद दुबे, गिरीश दुबे तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
नगर निगम द्वारा मिली जानकारी के अनुसार भारत गणराज्य की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी का 108वीं जयन्ती पर राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक में स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन, क्रमांक 4 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त और गरिमामयी पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, गणमान्यजनों ने सादर नमन किया।
आर. शर्मा
000

