रायपुर, 19 नवंबर (आरएनएस)। रायपुर नगर पालिक निगम नगर निवेश विभाग उडऩ दस्ता और नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग टीम द्वारा नगर निगम जोन 3 अंतर्गत तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव में अभियान जनहित में जनसुविधा हेतु सुगम आवागमन की दृष्टि से चालाया और अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा और नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के निर्देशन में कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, उप अभियंता श्री अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में लगभग 15 ठेलों को हटाकर जनहित में व्यवस्था सुधारने की दृष्टि से जप्त करने की कार्यवाही की है. इससे नागरिकों को तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव में सुगम आवागमन मिलने से त्वरित राहत प्राप्त हुई. यह अभियान आगे भी जनहित और जनसुविधा को दृष्टिगत रखकर जारी रहेगा.
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

