रायपुर, 19 नवंबर (आरएनएस)। रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के विभिन्न जोनो के समूह बनाकर भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशानुसार फीट इंडिया और खेलो इंडिया मूव्हमेंट के अंतर्गत रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव का आज शुभारंभ महोत्सव अंतर्गत नगर निगम रायपुर के जोन 9, 10, माना कैंप नगर पंचायत जोन में होलीकास कांपा स्कूल मैदान में हो गया। यहां 19 वर्ष आयु से कम एवं 19 वर्ष आयु से अधिक वर्ग की महिला पुरूष टीमो की कबड्?डी खो-खो, वॉलीबाल, बास्केटबॉल, शतरंज, कुश्ती, फुगड़ी, गेड़ी, रस्सी कूद, रस्सा खीच आदि पारंपरिक खेल में स्पर्धाएं रोचक तरीके से प्रारंभ हुई। 13 खेल विधाओं में 4-4 टीमें आपस में खेल स्पर्धाएं कीं एवं जानकारी दी गई कि रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव में फाइनल ग्रैण्ड फिनाले 29 नवंबर 2025 को रायपुर लोकसभा सांसद के निर्देशानुसार रायपुर में रखा गया है।

रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव को लेकर रायपुर शहर के स्कूल, कालेज के विद्यार्थियों, युवाओं के मध्य जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. आज होली क्रॉस कापा स्कूल मैदान में कबड्डी और खोखो में लगभग 45 से 50 टीमें बालक और बालिका वर्ग में आपस में भिड़ी और रोमांचक प्रदर्शन दिखाया। होलीक्रॉस कापा स्कूल खेल मैदान में पहुंचकर रायपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्य श्री खेम कुमार सेन, जोन 9 अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, जोन 10 अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी, वार्ड पार्षद श्री देवदत्त द्विवेदी सहित अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 9 कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, जोन 10 कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे ने मैदान में पहुंचकर स्पर्धा कर रहे खिलाडियो से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया ।
इसी प्रकार रायपुर में लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के आयोजन हेतु सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी. इस दौरान आयोजन में रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव नोडल अधिकारी श्री अतुल शुक्ला, नगर निगम उपायुक्त श्री मोनेश्वर शर्मा, रायपुर जिला खेल विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों, विभिन्न स्कूलो, जोन क्षेत्र के व्यायाम शिक्षको की उपस्थिति रही। बडी संख्या में पहुंचे स्कूली, छात्र-छात्राओ और युवाओ ने विविध पारंपरिक खेल स्पर्धाओ मेंअत्यंत रोमांचकारी प्रदर्शन किया। जिनका सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लगातार उत्साहवर्धन कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
आर. शर्मा
०००

