दुर्ग, 19 नवंबर (आरएनएस) जिले के पुरानी भिलाई क्षेत्र में एक महिला ने आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर एएसपी पद्मश्री तंवर ने महिला का बयान दर्ज किया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसर पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ आरक्षक अरविंद मेढ़े पर एक महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीडि़त महिला ने कहा, मेरा बेटा जेल में बंद है, जिसे छुड़ाने के नाम पर आरक्षक ने मेरे साथ शारीरिक शोषण किया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि नाबालिग बेटे को कार्रवाई से बचाने आरक्षक ने संबंध बनाने की डिमांड की थी। आरक्षक ने कल शाम महिला को सिरसा गेट के पास बुलाया, फिर अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गया और शारीरिक शोषण किया। इस घटना के बाद पीडि़त महिला बजरंग दल के साथ आज सुबह पुरानी भिलाई थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

