रायपुर, 19 नवंबर (आरएनएस)। राजधानी के खमतराई थाना पुलिस ने खमतराई बाजार के पास राजस्थान के युवक को डोडा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 हजार का माल जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना खमतराई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि खमतराई बाजार के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ डोडा चुरा रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रहा है।
सूचना पर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर दबिश देकर,आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जिसमें उसने अपना नाम श्रवण पिता महीराम विसनोई उम्र 29 वर्ष निवासी जालेली फ ौजदारी थाना डांगीया जिला जोधपुर (राजस्थान) हाल पता ट्रांसपोर्ट नगर राांभाठा थाना खमतराई रायपुर का होना बताया, तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक काला रंग के प्लास्टिक के झिल्ली में मादक पदार्थ डोडा मिला तौल कराने पर कुल 200 ग्राम होना पाया गया । जिसे कब्जा पुलिस लेकर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में धारा 15 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
लोकेश
000

