रायपुर, 19 नवंबर (आरएनएस)छत्तीसगढ़ में चल रहे शराब घोटाले की जांच के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने बेटे चैतन्य बघेल से मिलने सपरिवार सेंट्रल जेल पहुंचे है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी पत्नी, बहू और अन्य सदस्य के साथ बुधवार को जेल में बंद बेटे चैतन्य बघेल से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चैतन्य बघेल का हालचाल जाना।
बता दें कि चैतन्य शराब घोटाले मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। ईडी ने यह जांच एसीबी ईओडब्ल्यू रायपुर द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। एफआईआर में आईपीसी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धाराएं लगाई गई थीं। जांच में पता चला कि इस घोटाले से राज्य सरकार के खजाने को भारी नुकसान हुआ और करीब 2500 करोड़ रुपए की अवैध कमाई का खेल चला।
हाल ही में छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की थी। अटैच की गई संपत्तियों में 364 आवासीय प्लॉट और कृषि भूमि के टुकड़े शामिल हैं। ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की है।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

