डीजे की कानफोड़ू आवाज से निजात पाने के लिए स्थानीय नागरिक यदि वे रात 10 बजे के बाद किसी भी स्थान पर ध्वनि प्रदूषण पाते हैं, तो वे तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष या यूपी 112 की पीआरवी को अथवा संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। पुलिस की ओर से यह कदम शहर, कस्बों को ध्वनि प्रदूषण मुक्त बनाने और उच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
226 वाहन चालकों पर 2.32 लाख का भारी जुर्माना
ग्रामीण क्षेत्रों में चला यातायात पुलिस का डंडा
सुरक्षित यातायात के लिए सघन अभियान
हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं पहनने वालों की निगरानी
बस्ती 19 नवंबर (आरएनएस ) सुरक्षित यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, जिला यातायात पुलिस ने ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस विशेष ड्राइव के दौरान, नियमों का उल्लंघन करने वाले 226 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल दो लाख बत्तीस हजार पांच सौ रुपये का चालान किया गया। यह सख्त कदम पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और यातायात नियमों की लगातार हो रही अनदेखी के मद्देनजार उठाया गया है।
अभियान का मुख्य फोकस प्रमुख ग्रामीण मार्गों महसों, महादेवा, लालगंज, बनकटी और अन्य मुख्य चौराहों पर चलाया गया। यह कार्रवाई आगामी 30 नवंबर तक जारी रहेगी। यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान, सबसे अधिक चालान हेलमेट नहीं पहनने वालों पर हुई है। बताया कि बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर भी चालान किए गए हैं। दोपहिया वाहनों पर तीन या उससे अधिक सवारी ले जाने वालों का भी चालान किया गया है। अभियान के दौरान मंगलवार को कुल 226 वाहनों का 232500 रुपये का चालान किया गया है लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। कई वाहनों को इंपाउंड (जब्त) भी किया जिनके कागजात पूर्ण नहीं थे या जो गंभीर उल्लंघन कर रहे थे। यातायात प्रभारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर लोग यातायात नियमों को हल्के में लेते हैं, जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटनाओं की दर बढ़ जाती है। यह अभियान किसी को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है। विशेष रूप से हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य हैं। हमारा लक्ष्य चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों में यातायात सुरक्षा संस्कृति विकसित करना है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा, और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें और सभी आवश्यक वाहन कागजात साथ रखें। प्रशासन ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जल्द ही विशेष कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान टीएसआइ सूर्य नारायण शुक्ला, हरिखेश यादव, नंहेलाल, अजय सिंह, आरक्षी अभिषेक यादव, चंद्रजीत यादव शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

