राजनांदगांव, 19 नवंबर (आरएनएस)। सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए थाना बसंतपुर पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से नगदी रकम 2550 रूपये, सट्टा पट्टी, पेन एव मोबाईल जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन व पुष्पेन्द्र नायक के दिशा निर्देश पर जिले में संचालित अवैध शराब, सट्टा, गांजा की रोकथाम हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कडी में आज दिनांक19.11.2025 को निरीक्षक एमन साहू , थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी जितेश उर्फ जीतू साहू पिता बलराम साहू निवासी तेलीपारा बसंतपुर के कब्जे से 03 नग सट्टा पट्टी, 01 नग डांट पेन, नगदी रकम 2550 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त ओप्पो कंपनी का मोबाईल मांडल नंबर एफ-27 प्रो जप्त किया गया। आरोपी जितेश उर्फ जीतू साहू से पूछताछ किया जो बिसेन कुमार सोनकर के कहने पर 8 प्रतिशत कमीशन की दर से सट्टा पट्टी लिखना एवं लिखी हुई सट्टा पट्टी को कमीशन में काम करना स्वीकार किया आरोपी जितेश साहू उर्फ जीतू साहू तथा बिसेन सोनकर का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित पाये जाने से आरोपीगणो के विरूद्व थाना बसंतपुर में धारा छग जुआ प्रतिशेध अधिनियम की धारा 06 के तहत् कार्यवाही कर दोनो आरोपीगणो को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपीगणो को जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात जेल दाखिल किया गया।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

