० कहा किसानों को न हो समस्या, अवैध धान की खरीदी पर कड़ाई से लगाएं रोक
रायपुर, 19 नवम्बर (आरएनएस)। जिले में जारी धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लेने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आज उपार्जन केंद्र माना पहुंचे। उन्होंने किसानों द्वारा लाए गए धान की तौल करवाई और मॉइश्चर मीटर से नमी की जांच भी करवाई। कलेक्टर ने किसानों के लिए केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं और फसल की स्थिति पर चर्चा की। साथ ही कलेक्टर आज अभनपुर के केंद्री धान उपार्जन केंद्र पहुंचे और धान खरीदी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने यहां भी धान को तौलाने और नमी मापक यंत्र की जांच की। कलेक्टर ने मेडिकल किट मंगाकर दवाईयों की उपलब्धता की जानकरी ली। उन्होंने स्वयं कम्प्यूटर में पंजीकृत रकबा के तहत किसानों का उपार्जन की स्थिति का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि यह ध्यान रखें कि किसी भी स्थिति में अवैध धान की खरीदी न हो इसके लिए अपने क्षेत्र में रकबे का परिक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि किसानों को किसी भीे प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर से जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन तथा कलेक्टर के निर्देशन में सभी आवश्यक सुविधाएँ केंद्रों में सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन एवं रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे, अभनपुर एसडीएम रवि सिंह उपस्थित थे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

