राजनांदगांव, 19 नवंबर (आरएनएस)। जिले की थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के बदमाशो के विरूद्व कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में दो बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एसडीएम न्यायलय पेश किया गया।
बता दें कि वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक राजनांदगंाव सुश्री अंकिता शर्मा, अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक कृष्णा पाटले द्वारा अपने थाना क्षेत्र में अपने टीम के साथ लगातार गस्त पेट्रोंिलंग कर अवैध गतिविधियों एवं असमाजिक तत्वों पर नजर रख रही है साथ ही क्षेत्र में डोंगरगांव पुलिस द्वारा मुहिम छेड़ दी है। इसी अभियान के तहत थाना किरगी में उत्पात मचाने वाले असमाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर अनावेदक टिकेश्वर पिता ढालसिंह महला, उम्र 19 साल तथा देवेन्द्र पिता डोमन सिंह महला, उम्र 25 साल, दोनो निवासी ग्राम किरगी, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव छग के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर धारा-170/126,135(3) बीएनएसएस के तहत ईस्तगासा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायलय में पेश किया गया है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

