बिलासपुर 20 नवम्बर 2025(आरएनएस)) वन विभाग बिलासपुर डिवीजन की पहल से प्रवासी पक्षियों का सुरक्षित बसेरा तैयार करने की पहल शुरू कर दी गई है। यह सबसे उल्लेखनीय तथ्य है कि यह प्रदेश में पहला पक्षी प्रवासी बसेरा स्थल बनेगा जो शहर से लगा हुआ क्षेत्र है।अब वन विभाग ने कोपरा जलाशय को संरक्षण का विशेष दर्जा देने की बड़ी पहल शुरू कर दी गई है। ज्ञात हो कोपरा जलाशय में प्रवासी पक्षियों की संख्या हर साल तेजी से बढ़ रही है। विभाग के अनुसार, इस क्षेत्र में अभी 27 प्रकार की पक्षी प्रजातियां दर्ज की गई हैं, जिनमें ओपनबिल स्टॉर्क, पेंटेड स्टॉर्क, बार-हेडेड गूज समेत कई दुर्लभ प्रजातियां शामिल हैं। सर्दियों के मौसम में एशिया और यूरोप के विभिन्न हिस्सों से आने वाले ये प्रवासी पक्षी जलाशय के शांत, अनुकूल और भोजनयुक्त वातावरण को अपना पसंदीदा ठिकाना मानते हैं।
## शहर के सकरी वार्ड के पास स्थित कोपरा जलाशय क्षेत्र में करीब 131 हेक्टेयर क्षेत्र को रोंगसर साइट के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह छत्तीसगढ़ में अपनी तरह की पहली पहल होगी, जिसमें जलाशय और उसके आस पास के प्राकृतिक आवास को विशेष सुरक्षा व संरक्षण सुविधा मिलेगी। इससे जलाशय में आने वाले प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा और उनकी प्रजातियों के संरक्षण को नया आयाम मिलेगा।
– शुभम मिश्रा, रेंज आफिसर
वन विभाग बिलासपुर

