बिलासपुर 30 मार्च (आरएनएस) सड़कों पर देर रात लापरवाही और नशे का खतरनाक खेल उस वक्त उजागर हो गया जब तारबाहर थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने सुबह करीब 3:30 बजे एफसीआई चौक के पास एक कार को बीच सड़क पर संदिग्ध हालत में खड़ा देखा और पास पहुंचते ही पूरा मामला साफ हो गया, कार चालक शराब के नशे में धुत था और सड़क पर ही वाहन खड़ा कर दिया था जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था, पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए चालक को काबू में लिया और कार क्रमांक सीजी 31 ए 9100 को जब्त कर थाने ले जाया गया, आरोपी की पहचान जैद अहमद उम्र 26 वर्ष निवासी मिनोचा कॉलोनी थाना सिविल लाइन बिलासपुर के रूप में हुई जो नशे में वाहन चला रहा था, पुलिस ने मौके पर ही उसकी स्थिति का आकलन कर स्पष्ट पाया कि वह शराब के प्रभाव में है और सड़क सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है, इस पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया और उसे न्यायालय में पेश किया गया, यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के सख्त निर्देशों के तहत की गई है जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाया जाएगा, रात की पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की सतर्कता ने एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया और यह साफ संदेश दिया कि सड़क पर लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी—क्योंकि एक छोटी गलती भी किसी की जिंदगी छीन सकती है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

