०विश्व शौचालय दिवस पर महिला सरपंच सुकमती पुजारी सम्मानित
०राज्य स्तर में छिंदगढ़ पंचायत ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
सुकमा, 21 नवम्बर (आरएनएस)। वश्व शौचालय दिवस 19 नवंबर के अवसर पर, नया रायपुर के मेफेयर रिसोर्ट में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सरपंच स्वच्छता सम्मेलन में सुकमा जिले का नाम रौशन हुआ। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले में चल ाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के बीच, सुकमती पुजारी, सरपंच, ग्राम पंचायत व जनपद पंचायत छिन्दगढ़ को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन में मिली सफलता सुकमती पुजारी को यह सम्मान उनके ग्राम में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई (पीवीएमयू) के सफल संचालन और स्वच्छता के क्षेत्र में इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि सुकमा जिले के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक प्रेरणास्रोत है।Óस्वच्छता ही सेवाÓ के तहत ागरूकताइस कार्यक्रम के साथ ही, जिले में ‘स्वच्छता ही सेवाÓ अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों को स्वच्छता संबंधी विषयों पर प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को शौचालय के नियमित उपयोग, अपने आसपास के स्थलों की साफ-सफाई बनाए रखना और ठोस एवं तरल अपशिष्ट का प्रबंधन और सुरक्षित निपटान करने के लिए प्रेरित किया गया।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

