नई टिहरी 21 नवंबर (आरएनएस। ) कर्मचारियों को लेकर दमनकारी नीती अपनाने व एस्मा लगाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने गणेश चौक पर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पूतला फूंका। कांग्रेसी बोले कर्मचारियों का उत्पीडऩ करने पर उतारू है भाजपा सरकार। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल के नेतृत्व में नई टिहरी के गणेश चौक पर एकत्रित होकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का रवैया दमनकारी व तानाशाही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

