देहरादून,22 अपै्रल (आरएनएस)। द दून गर्ल्स स्कूल में बुधवार को म्यूजिक ऑफ स्फीयर्स के 8वें संस्करण का सफल आयोजन किया गया। यह अंतर्विद्यालयी संगीत कार्यक्रम संगीत की सार्वभौमिक भाषा और उसकी दिलों को जोडऩे की क्षमता का उत्सव था। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों और सहभागी विद्यालयों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद दून गर्ल्स स्कूल की ओर से एक विशेष प्रस्तुति दी गई। पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर रहने के महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में ज्योति स्कूल, रोजमाउंट स्कूल, कैम्ब्रियन हॉल स्कूल, दून प्रेसीडेंसी स्कूल, द माउंटेसरी स्कूल और कर्नल ब्राउन ने भाग लिया। सभी विद्यालयों ने अपनी उत्कृष्ट संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य ने अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

