देहरादून,22 अपै्रल (आरएनएस)। कैंट विधायक सविता कपूर ने बुधवार को वार्ड 33 कुम्हार मंडी स्थित शिव पार्वती मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर परिसर को और अधिक सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए चल रहे कार्यों की प्रगति को देखा। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इन स्थलों के सौंदर्यीकरण से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि आसपास का वातावरण भी स्वच्छ, आकर्षक एवं सकारात्मक बनेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

