देहरादून,22 अपै्रल (आरएनएस)। एजीआरडी अकादमी निरंजनपुर में बुधवार को पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में ग्रीन रैली का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सेव अवर प्लेनेट, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चे हरे रंग की पोशाक में आकर्षक लग रहे थे। जो प्रकृति की सुंदरता का प्रतीक थी। रैली में शामिल बच्चों ने मंडी चौक से होकर गुजरते हुए प्रदूषण रोकने में सहयोग करने की अपील की और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

