देहरादून,22 अपै्रल (आरएनएस)। मालरोड से हटाए गए वेंडरों के लिए वेंडर जोन बनाने के लिए प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत मसूरी झील पर लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, मसूरी देहरा विकास प्राधिकारण, नगर पालिका व नायब तहसीलदार के साथ वेंडर जोन बनाने के लिए स्थल का निरीक्षण किया। बुधवार को मसूरी झील पर एसडीएम के नेतृत्व में वेंडिग जोन के लिए स्थान का निरीक्षण किया गया, जिससे पटरी व्यवसायियों में उम्मीद जग रही है कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हो पाएगा। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि यहां पर कितने लोगों को विस्थापित किया जा सकता है। शासन प्रशासन द्वारा लगातार पटरी व्यापारियों को विस्थापित करने का कार्य किया जा रहा है और इसके लिए विभिन्न स्थानों पर सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है ताकि पटरी व्यवसायियों को विस्थापित किया जा सके। उप जिलाधिकारी राहुल आनंद ने बताया कि वेंडिंग जोन बनाने की संभावनाएं पूरे शहर में तलाश की जा रही है और मसूरी झील नगर पालिका के स्वामित्व की है। यहां पर अधिक से अधिक वेंडर को समायोजित किया जा सकता है और इसके साथ ही कार पार्किंग को भी बढ़ाया जा सकता है ताकि यहां पर अधिक से अधिक वाहन पार्क किए जा सकें। वेंडर्स भी अपना व्यापार सुचारू रूप से चला पाएं। उन्होंने कहा कि इसका नक्शा बनाया जाएगा ताकि देखा जायएगा कि यहां पर कितने लोगों को विस्थापित किया जा सकता है। उसके बाद संबंधित विभागों को अनापत्ति लेकर वेंडर जोन बनाया जाएगा। यह नगर पालिका की पार्किंग है जहां पर पार्किंग भी रहेगी व वेंडरों को भी समायोजित किया जा सकेगा। इसके साथ ही कंपनी बाग व लंढौर रोड पर भी स्थान चिन्हित किया गया है। विभागों से अनापत्ति ली जा रही है। एक माह में यह सभी कार्रवाई पूरी कर वेंडर जोन बनाया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, नायब तहसीलदार उपेंद्र राणा सहित वन विभाग, मसूरी देहरा विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

