नई टिहरी 21 नवंबर (आरएनएस। ) विकासखंड भिलंगना के अंतर्गत चकरेड़ा साधन सहकारी समिति के चुनाव में सर्वसम्मति से चकरेड़ा क्षेत्र के 40 से अधिक ग्रामों के कृषकों ने एकमत होकर ऋषिता श्रीयाल को निर्विरोध सरपंच चुनकर समिति की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें निवर्तमान निदेशक जयवीर मिंया की अहम भूमिका रही। उप सभापति के रूप में मोर सिंह राणा का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि ऋषिता श्रीयाल के नेतृत्व में समिति से जुड़े कृषि कार्यों, उर्वरक वितरण, ऋण सुविधा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आने की उम्मीद है। जिला बैंक प्रतिनिधि के लिए जयवीर मियां, कपिल बडोनी, लक्ष्मी संजय, अनीता, देवी, रामानंद निर्विरोध चुने गये। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश गुसाईं, प्रेम सिंह, पूर्व प्रधान सुधीर नौटियाल, वर्तमान प्रधान सूर्यकान्त बडोनी, यशवंत गुसाईं, आशुतोष बिष्ट वासुदेव सेमवाल लक्ष्मी जोशी, कमलेश्वर बडोनी, आशा देवी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

