नई टिहरी 21 नवंबर (आरएनएस। ) जिला सहकारी बैंक टिहरी के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला ने बताया कि केंद्र सरकार की महिला सशक्तिकरण नीति को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार ने सहकारिता चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया है। जिसका परिणाम है कि आज विभिन्न साधन सहकारी समितियों के चुनाव में 115 महिलाएं सहकारी बैंक प्रतिनिधि के लिए चुनी गई हैं। कहा कि इसके बाद बैंक बोर्ड में भी अधिकांश महिलाएं प्रतिनिधित्व करेंगी। डीसीबी के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष रमोला ने बताया कि सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में विभाग बेहतर प्रगति हासिल कर रहा है। बताया कि वर्तमान में साधन सहकारिता समितियों के सभापति, उप सभापति सहित बैंक प्रतिनिधियों के लिए चुनाव संपन्न हो गए हैं। टिहरी जिले की 77 साधन सहकारिता समितियों में से 71 समितियों में भाजपा की जीत हुई है। खास बात यह है कि 155 महिलाएं जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि के लिए चुनी गई हैं। सरकार के इस निर्णय से महिलाएं सशक्त होंगी। जिला, राज्य सहकारी बैंकों सहित विभिन्न सहकारी फेडरेशन में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगी। उत्तराखंड में सहकारिता आंदोलन को महिलाएं ही आगे बढ़ा सकती हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

