—- डीएम ने की अधिकतम लाभ लेने की अपील।
कुशीनगर, 21 नवम्बर (आरएनएस)। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बिजली बिल राहत योजना 2025–26 की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि यह योजना 1 दिसंबर से लागू हो रही है। जिसके अंतर्गत उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट के साथ अतिरिक्त 25 प्रतिशत तक राहत प्रदान की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचे। इसके लिए ग्रामों में मुनादी कराई जाए तथा ग्रामवार मुनादी करने वालों एवं ग्राम प्रधानों के फोटोग्राफ उपलब्ध कराए जाएँ। उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया पर विशेष जोर देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को योजना की विशेषताओं से अवगत कराकर अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। रजिस्ट्रेशन की सुविधा जन सेवा केंद्र, विद्युत सखी, फिटनेक कंपनियों के प्रतिनिधि, मीटर रीडर व बिलिंग एजेंसी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। बिल भुगतान के लिए कैश व ऑनलाइन दोनों विकल्प रहेंगे। अधीक्षण अभियंता विद्युत राकेश मोहन ने कहा कि पंजीकरण 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2025 तक तीन चरणों में कराया जाएगा। पंजीकरण हेतु 2000 रुपए जमा करने होंगे। उपभोक्ता बिल भुगतान के लिए तीन विकल्प चुन सकते है। जिसमें एकमुश्त भुगतान, 750 रुपए मासिक किस्त, 500 रुपए मासिक की किस्त शामिल है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ उन उपभोक्ताओं को भी मिलेगा जिन पर आरसी जारी, कनेक्शन कटे हुए अथवा जिन्होंने कभी बिल जमा नहीं किया। उन्होंने बताया कि एकमुश्त भुगतान करने पर 100 प्रतिशत सरचार्ज छूट व 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट, दूसरे चरण में 20 प्रतिशत अतिरिक्त छूट तथा तीसरे चरण में 15 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिलेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, अधीक्षण अभियंता विद्युत सहित समस्त अधि0 अभि0 , एसडीओ, जेई आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

