नईदिल्ली,22 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां के दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में स्थित अमर कॉलोनी में रहने वाले एक भारतीय राजस्व अधिकारी (आईआरएस) के घर पर उनकी 21 वर्षीय बेटी मृत अवस्था में पाई गई है। दिल्ली पुलिस ने अभी अधिकारी और उनकी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस को शक है कि लड़की की हत्या करने से पहले उसका रेप हुआ है। फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
घटना की सूचना पर पहुंचे दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि लड़की के गले पर तार के निशान है, जिससे पता चलता है कि उसकी हत्या मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया शक पीडि़ता के घर में काम करने वाले एक पूर्व घरेलू सहायक पर जा रहा है, जिसे कुछ दिन पहले काम से निकाला गया था। पुलिस उस कर्मचारी को ढूंढ रही है।
वहीं इस घटना के बाद पुलिस टीम के वरीय अधिकारी और फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंचे हुए हैं. बताया जा रहा है कि घर के नौकर ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है जिस समय यह हत्या हुई उस समय माता-पिता घर से जिम के लिए निकले थे और जब वापस लौटे तो उन्होंने देखा की बेटी की हत्या कर दी गई है. और नौकर फरार हो गया है.
वहीं पुलिस ने पहले सेक्सुअल एसॉल्ट फिर हत्या का संदेह जाहिर किया है. वहीं इस बारे में जब मीडिया कर्मियों के द्वारा डॉक्टर हेमंत तिवारी से जो जिले के डीसीपी है उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल जांच चल रही है पूरा मामला क्लियर होने के बाद ही जानकारी दी जाएगी.
फिलहाल अमर कॉलोनी थाना ने हत्या का मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है वही इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सुबह से ही परिवार के लोग पीडि़त परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

