हनी सिंह की अचूक गेंदबाजी
प्रयागराज 21 नवंबर (आरएनएस)। वर्मा क्लब और भवम क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। भवम क्लब के हनी सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी (5-0-19-5) का प्रदर्शन किया।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने 18.3 ओवर में 62 रन (कुशल पांडेय 29, लकी 2/03, आभास 2/02, अर्थ सोनकर 2/07, अंश शुक्ला 2/31) बनाए। जवाब में वर्मा क्लब की टीम 18.5 ओवर में 5 विकेट पर 63 रन (सुजीत सरोज 32 नाबाद, विवेक 3/18, हिमांशु पांडेय 1/06, कुशल पांडेय 1/08) बना लिए।
दूसरे मैच में भवम क्लब ने 19.2 ओवर में 99 रन (हनी सिंह 15, प्रिंस सरोज 10, रुद्र राज सिंह 3/17, शुभ केसरी 2/13, आदित्य निषाद 2/17) बनाकर किशोरी लाल क्लब को 23 ओवर में 75 रन (सर्वेश सोनकर 14, शिवांक 11, हनी सिंह 5/19, आरुष सिंह 2/10) पर समेट दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

