डीएम ने पेयजल, छाया, बिजली व अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बाराबंकी 23 अप्रैल (आरएनएस)। 25 अप्रैल से आरम्भ होने वाली तीन दिवसीय होमगार्ड स्वयं सेवक भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत नवागत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों, यथा पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बालक एवं बालिका तथा जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय (जनेस्मा) का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की सुचिता, पारदर्शिता एवं शुचिता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा शासन द्वारा निर्धारित एसओपी का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, छायादार प्रतीक्षास्थल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भीषण गर्मी के बीच अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी बताया कि परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी तथा जनपद के 08 परीक्षा केंद्रों पर कुल 17856 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर जिला स्तरीय अधिकारी को स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सुरक्षा व्यवस्था हेतु कुल 198 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है इसके अतिरिक्त आवश्यकतानुसार जनपदस्तरीय मोबाइल पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

