चौधरी अमरनाथ सिंह स्मारक अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 5 जुलाई (आरएनएस)। चौधरी अमरनाथ सिंह स्मारक अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच जैदी इंडोर क्रिकेट क्लब व दौलत हुसैन इंटर कॉलेज के बीच मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हुआ, जिसके बाद दोनों टीमों के कप्तान के अग्रह पर आयोजन समिति ने यह मैच अब दिनांक सात जुलाई को पुन: कराने का निर्माण लिया हैं।
रविवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने 35 ओवर में 267 रन ( अब्दुल्लाह हसन 65, मो. हम्माद 57, मो. बशर 48, मो. हमजा खान 24 रन, आर्यन पाण्डेय 3/40, कुणाल पाल 1/13, शिवांश मिश्र 1/41, अर्श अहमद 1/42 ) पर बनाए। जवाब में जैदी इंडोर क्रिकेट क्लब की टीम का 13 ओवर में पांच विकेट पर 59 रन ( शिवांश मिश्र 19, देवांश कुमार 16 नाबाद रन, अब्दुल्लाह हसन 2/17, मो. हमदान 2/26, अभय गौतम 1/15 ) बनाए ही थे, तभी तेज बारिश के कारण मैच पूरा ना हो सका। मैच में धीरज अवस्थी व नितिन मिश्र ने अंपायरिंग और अंकित पाण्डेय ने स्कोरिंग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

