भगवान श्री राधे कृष्णा, मां दुर्गा की मूर्तियों की होगी प्राण प्रतिष्ठा
प्रयागराज 5 जुलाई (आरएनएस) राजा बारा का हाता मु_ी गंज में स्थित बाबा भोलेनाथ महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया। इस दौरान मंदिर में श्री राधे कृष्णा एवं मां दुर्गा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूर्ण विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया गया। इसके पूर्व भगवान राधे कृष्ण, एवं माता दुर्गा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा शोभा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई।
भाजपा नेता राजेश केसरवानी ने बताया कि शोभा यात्रा मु_ी गंज छोटे चौराहे से मु_ीगंज बडा चौराहा, हटिया पुलिस बूथ चौराहा, सालिक गंज से होते हुए मंदिर प्रांगण में जाकर संपन्न हुई।
शोभा यात्रा में डीजे, बैंड, ढोल नगाड़ा, भांगड़ा शामिल रहा। बडी संख्या में महिलाएं कलश लेकर शामिल रही। इस अवसर भंडारे प्रसाद का आयोजन किया गया।
शोभा यात्रा भाजपा नेता राजेश केसरवानी, निर्मल केसरवानी, नीरज केसरवानी, पार्षद नीरज गुप्ता, अनिल गुप्ता, महेश नारायण, अजय अग्रहरि, पारस केसरवानी, पुरषोत्तम जायसवाल, नरोत्तम केसरवानी दिनेश चंद्र, पंकज वैश्य,पप्पी जायसवाल, आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

