प्रयागराज 5 जुलाई (आरएनएस)। सावित्री देवी क्लब ने किशोरी लाल क्लब को 8 विकेट से हराकर बीसेट टैलेंट हंट अंडर-10 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किया।
ब्लू इलेवन क्लब मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में किशोरी लाल क्लब ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 125 रन (रूद्र सिंह परिहार 54, अंश कुमार 29, हर्षित सिंह 3/18, चंद्रशेखर 2/23, विराज पटेल व अनुराग निषाद एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में सावित्री देवी क्लब ने 21.2 ओवर में दो विकेट पर 126 रन (विराज पटेल 54, हर्षित पटेल 17 नाबाद, हर्षित सिंह 15, अरस्तु मिश्रा 2/22) बना लिए। विराज पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में एक्सीलेंट क्रिकेट अकादमी ने 25 ओवर में 7 विकेट पर 128 रन (आयु पांडेय 61, सिद्धार्थ शर्मा 20, अर्पित पाल, अजय आनंद, शैलेश भारतीय, दिव्यांश, सिद्धार्थ व सार्थक एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में त्रिवेणी क्लब ने 2.1 ओवर में जब एक विकेट पर 33 रन (रूद्र पाल 24 नाबाद, आयु पांडे 1/00) बनाए थे, तभी बारिश शुरू हो गई और मैच को रोकना पड़ा। दोनों टीमों को एक-एक अंक प्रदान किए गए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

