बाराबंकी 23 अप्रैल (आरएनएस)। मॉडिफाइड साइलेन्सर व प्रैशर हार्न की बिक्री के खिलाफ परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने दुकानो, गैराजो का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला व यातायात प्रभारी रामयतन यादव की टीम द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल के वर्कशाप, सहित अन्य ऑटो पाटर्स की दुकानो तलाशी लेते हुये दुकानदारो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। तथा नियमो का उल्लघन मिलने पर जुर्माना व विधिक कार्यवाही किये जाने की चेतावनी भी दी गई। अभियान के दौरान एआरटीओ व टीआई ने शहर के पटेल तिराहा पर चेकिंग के दौरान साउंड लेवल मीटर से 15 बुलेट वाहनो की ध्वनि की तीव्रता मापते हुये भारी जुर्माना किया गया। तो वही यात्री मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी ने अधिक आवाज करने वाले 3 बुलेट वाहनो के साइलेंसरो को उतरवाते हुये चालान किया। तथा दोबारा उपयोग करते मिलने पर विधिक कार्यवाही किये जाने की चेतावनी भी दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

