प्रयागराज 21 नवंबर (आरएनएस)। मिलेनियम क्लब ने खेलगांव पब्लिक स्कूल को 16 रन से हराकर शशि द्विवेदी अंडर-14 बालक एवं बालिका क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये। इस जीत में हरिओम राय (52 रन एवं दो विकेट) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खेलगांव पब्लिक स्कूल मैदान पर शुक्रवार को खेले गये मैच में मिलेनियम क्लब ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन (समर्थ मधुबन 76, हरिओम राय 52 नाबाद, नक्ष कुमार सिंह 3/21, पार्थ सिंह 3/48, प्रत्यक्ष 2/43) बनाकर खेलगांव पब्लिक स्कूल को 40 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन (अथर्व तिवारी 37, ज्वॉय पांडेय 34 नाबाद, वासु प्रताप सिंह 26, रोहन रंजन 3/21, हरिओम राय 2/25) पर सीमित किया। मैच में मोहम्मद आरिफ व रवि केसरवानी अंपायर एवं मोहम्मद सैफ स्कोरर रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

