आजमगढ़ 21 नवम्बर(आर एन एस) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य व 11 अन्य राज्यों/संघ शासित प्रदेशों में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम दिनांक 28 अक्टूबर 2025 से दिनांक 07 फरवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है। उक्त के क्रम में श्री धनराज राम लेखपाल, तहसील बूढऩपुर, जनपद आजमगढ़ को बूथ संख्या 167 प्रा0वि0 बेमूडीह गोसाई व बूथ संख्या 168 पंचायत भवन बेमूडीह किशुनदेवपट्टी व बूथ संख्या 171 क0प्रा0वि0 गौरा कक्ष संख्या-1 व बूथ संख्या 172 क0प्रा0वि0 गौरा कक्ष संख्या-2 व बूथ संख्या 173 क0प्रा0वि0 गौरा कक्ष संख्या-3 पर सुपरवाईजर के रूप में तैनाती की गयी है।
निरीक्षण के दौरान श्री धनराज राम लेखपाल/सुपरवाईजर द्वारा उक्त बूथों पर तैनात बी0एल0ओ0 को गणना प्रपत्र व मतदाता सूची मैपिंग हेतु अभी तक प्राप्त नहीं कराया गया था। इनके द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने व अपने शासकीय पदीय दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन न करने के आरोप में इन्हें तत्काल प्रभाव से उपजिलाधिकारी बूढऩपुर द्वारा निलम्बित करते हुए सुश्री वन्दना वर्मा नायब तहसीलदार बूढऩपुर के द्वारा इनके विरूद्ध थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ में प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 0376 वर्ष 2025 अन्तर्गत धारा 173 बीएनएसएस के तहत दर्ज करायी गयी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

