कुशीनगर, 22 नवम्बर (आरएनएस)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुपालन में शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरांत यह निर्णय लिया गया है कि गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर पूर्व मे 24 नवम्बर को घोषित कार्यकारी अवकाश के स्थान पर अब 25 नवम्बर दिन मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि
शक संवत 1947 आग्रहायण 04 तथा विक्रम संवत 2082 मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी के अनुसार 25 नवम्बर को जनपद में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के उपर्युक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी कार्यालयों, संस्थानों एवं विभागों में यह अवकाश यथावत लागू रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

