एसआईआर का गणना प्रपत्रों का डिजिटाइज घर बैठे हो रहा है?
निष्पक्ष पारदर्शी सही वोटर लिस्ट संदिग्ध
प्रयागराज ,22 नवंबर (आरएनएस)। बीएलओ न तो घर घर जाकर प्रपत्र दे रहे हैं और न ही मतदान केंद्र पर बैठ रहे हैं। जिससे मतदाता मायूस हैं। उसकी समझ में नहीं आ रहा है कि एसआईआर में उसकी इंट्री होगी कि नहीं। उक्त बातें प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने जार्ज टाउन अपने आवास पर कही।
उन्होंने कहा कि एसआईआर के लिए गणना प्रपत्रों के वितरण अभियान शुरू होने के 19 दिन इंतजार करने के बाद अपने मतदान केंद्र जगत तारन गर्ल्स इण्टर कालेज जार्ज टाउन गये तो वहाँ भी कोई नहीं मिला। कालेज के चौकीदार से पुछने पर पता चला कि यहाँ कोई भी बीएलओ नहीं आता। आप जैसे लोग आकर पूछकर निराश हो चले जाते हैं। जबकि नियम यह बनाया गया है कि प्रत्येक घर बीएलओ तीन तीन बार जायेंगे लेकिन यहाँ तो एक बार भी कोई नहीं आया और न कोई फार्म मिला।
सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि जब एसआईआर का फार्म ही नहीं मिलेगा तो उसमें व्यक्तिगत जानकारी कैसे भरी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा 100 फार्म प्रत्येक बीएलओ को डिजिटाइज करने की अनिवार्यता दी हैं तो वो कैसे कर रहे हैं। घर बैठे ही मनमाने तरीके से फार्म भरे जा रहे हैं और नाम काटें और जोड़े जा रहे हैं इससे कैसे निष्पक्ष पारदर्शी सही वोटर लिस्ट बनेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

