भोपाल,22 नवंबर (आरएनएस)।वीरांगना झलकारी बाई की जयन्ती के अवसर पर महापौर मालती राय ने पुष्पांजलि अर्पित की।
महापौर मालती राय ने वीरांगना झलकारी बाई की जयन्ती के अवसर पर शनिवार को जी.टी.बी. कॉम्प्लेक्स परिसर स्थित वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा पर पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्षद अरविन्द वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

