भोपाल,22 नवंबर (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से बने चबूतरे, छप्पर तोड़े साथ ही बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, सब्जी, फल, जैकेट, मोजे, खिलौने आदि की दुकाने, सेंटरिंग का सामान, आवागमन में बाधक टैंकर आदि हटाए और 02 ठेले जप्त भी किए।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शनिवार को नूतन कालेज, चूना भट्टी, जवाहर चौक सरस्वती नगर, अषोका गार्डन, प्रभात चौराहे, करोंद पीपल चौक, करोंद वाईन शाप के बाहर, अप्सरा टाकीज, बैरागढ कलां, पुरानी अदालत, गांधी नगर बस स्टेण्ड, गांधीनगर मेन रोड, हमीदिया गेट, हमीदिया रोड, पातरा पुल, जहांगीराबाद डीमार्ट, एम.पी. नगर, बोर्ड आफीस, गर्वमेंट प्रेस, न्यू अदालत, कोलार सिग्नेचर 99, अकबरपुर, कोलार जे.के. हास्पिटल, कोलार डीमार्ट से ललीता नगर तक, कोलार चूना भट्टी से सर्वधर्म, कोलार निर्मलादेवी गेट, एम्स रोड गेट नं0-2, अवधपुरी ऊषा प्रभा कालोनी आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए बैरागढ़ कला क्षेत्र में अवैध रूप से बना 01 चबूतरा तोड़ा साथ ही गांधी नगर मेन रोड स्थित वाईन शॉप के पास अवैध रूप से बने 02 छप्पर, अकबरपुर क्षेत्र में अवैध रूप से बना 01 टपरा तोड़ा। निगम अमले ने अवधपुरी ऊषा प्रभा कालोनी क्षेत्र में रास्ते पर रखा सेंटरिंग का सामान हटवाया साथ ही कल्पना नगर क्षेत्र में आवागमन में बाधक 01 टैंकर भी हटवाने की कार्यवाही की। निगम अमले ने शहर के अन्य क्षेत्रों में सडकों, फुटपाथों, सार्वजनिक क्षेत्रों में अतिक्रमण कर लगाई सब्जी, फल, मोजे, खिलौने, जैकेट्स आदि की दुकानों को हटाने के साथ ही बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, पान पार्लर, कॉरीडोर व अन्य स्थानों पर दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया और 02 ठेले जप्त भी किए।

