भोपाल,22 नवंबर (आरएनएस)।खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर मालती राय के विशेष आतिथ्य में राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का समापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर मालती राय के विशेष आतिथ्य में शनिवार को 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी-2025 का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के समापन कार्यक्रम में मंत्री सारंग व महापौर राय ने प्रदर्शनी के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भारत सरकार के शिक्षा विभाग के सचिव संजय कुमार सहित राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रदर्शनी में विभिन्न प्रांतों एवं केन्द्र शाषित प्रदेशों के प्रतिभागी व शिक्षकगण मौजूद थे।

