बैतूल,22 नवंबर (आरएनएस)।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को बैतूल में सरदार ञ्च150 मार्च में शामिल होकर जनपद आठनेर के ग्राम मांडवी के गणेश कॉलेज से 8 किलोमीटर एकता पदयात्रा के माध्यम से आठनेर के पुलिस ग्राउंड पहुंचे। हेमंत खण्डेलवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल का मानना था कि भारत की ताकत उसकी विविधता में है और यह विविधता तभी सार्थक है जब हम सब एक धागे में बंधे रहें। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत के उनके स्वप्न को साकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता जन-सहयोग से आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत निर्माण के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। “सरदार पटेल अमर रहें”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” जैसे जोशीले नारों के साथ स्कूली विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक मार्च में भाग लिया। कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने भी संबोधित किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का मानना था कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी विविधता है, और यह विविधता तभी सार्थक है जब हम सब एक सूत्र में बंधकर चलें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारतÓ के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी के साथ निरंतर कार्य कर रही है। आजादी के बाद 500 से अधिक रियासतों का ऐतिहासिक एकीकरण उनकी अद्भुत प्रशासनिक क्षमता और राष्ट्रीय निष्ठा का परिणाम था। महात्मा गांधी के ‘एक भारतÓ के स्वप्न को जमीन पर उतारने का श्रेय यदि किसी को जाता है, तो वह केवल और केवल सरदार पटेल को है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने कहा कि यदि सरदार पटेल को भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिलता तो भारत विश्व मंच पर अमेरिका और चीन से भी कहीं आगे होता। गुजरात से ही दूध क्रांति की नींव सरदार पटेल ने ही रखी थी। युवा पीढ़ी लौह पुरुष के जीवन-मूल्यों, राष्ट्रनिष्ठ आदर्शों और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज तेज गति से आगे बढ़ रहा है। रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, बुनियादी ढांचा मजबूत हो रहा है और हर चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास सरकार की प्राथमिकता है। केन्द्र और प्रदेश सरकार प्रदेश में उद्योग स्थापना को बढ़ावा दे रही है, जिससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध हो सके। हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि नागपुर से शुरू हुई भव्य यूनिटी यात्रा सोमवार को बैतूल जिले में प्रवेश करेगी। जिला भाजपा, सामाजिक संगठनों और नागरिकों द्वारा इस यात्रा का ऐतिहासिक, भव्य और अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, आठनेर नप अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप, जनपद पंचायत रोशनी इवने, मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने, मामा टेकपुरे उपस्थित रहे।

