तेल अवीव ,23 नवंबर। इजऱाइल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने खुलासा किया है कि हमास यूरोप में गुप्त सेल्स के ज़रिए एक संचालित नेटवर्क खड़ा कर रहा है, जो आदेश मिलते ही हमले करने में सक्षम होगा। मोसाद का कहना है कि यूरोपीय सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से हथियार बरामद हुए, संदिग्ध पकड़े गए और कई संभावित हमले रोके गए। इन कार्रवाइयों ने इजऱायली और यहूदी समुदायों को निशाना बनाने की साजिशों को विफल करने में मदद की है।
जर्मनी और ऑस्ट्रिया में संयुक्त अभियानों के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया और नागरिकों पर हमले में इस्तेमाल होने वाले हथियार ज़ब्त किए गए। पिछले साल सितंबर में वियना में बड़ी सफलता मिली, जब ऑस्ट्रिया की ष्ठस्हृ सुरक्षा सेवा ने छिपाई गई पिस्तौलें और विस्फोटक सामग्री बरामद की, जो बाद में हमास नेता बासेम नईम के बेटे मोहम्मद नईम से जुड़ी पाई गई। मोसाद का आरोप है कि हमास का विदेशी नेतृत्व इन गतिविधियों को चुपचाप बढ़ावा दे रहा है। एजेंसी ने यह भी बताया कि पिछले सितंबर में कतर में मोहम्मद नईम और उनके पिता के बीच हुई मुलाकात यूरोप में हमास के औपचारिक समर्थन का संकेत देती है।
जांचकर्ता तुर्की से सक्रिय हमास समर्थकों पर भी नजर रख रहे हैं। जर्मनी ने नवंबर में बुरहान अल-खतीब को गिरफ्तार किया, जिसके बारे में माना जाता है कि वह पहले तुर्की में सक्रिय था। मोसाद का कहना है कि शीर्ष नेताओं के लगातार इनकार से संकेत मिलता है कि वे अपने उग्र कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण खो सकते हैं।
यूरोपीय एजेंसियां अब केवल सुरक्षा उपायों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन चैरिटी संगठनों और धार्मिक संस्थानों पर भी कार्रवाई कर रही हैं जिन्हें हमास के लिए धन जुटाने या कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने में शामिल माना जा रहा है।
मोसाद ने कहा कि 7 अक्टूबर के हमले के बाद हमास ने अपनी वैश्विक गतिविधियों में तेजी लाई है और वह विदेशों में गुप्त सेल्स और परिचालन क्षमताएं विकसित करने की कोशिश कर रहा है, जैसा ईरान और उसके सहयोगी समूहों द्वारा किया जाता है। एजेंसी के अनुसार, वह दुनिया भर में कई साजिशों को नाकाम करने में जुटी है, ताकि इजऱायली और यहूदी समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

