0-6 आईजी सहित 600 से अधिक जवानों की सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई
0-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के आगमन को देखते हुए उच्च कोटी के सुरक्षा व्यवस्था
रायपुर, 24 नवंबर (आरएनएस)। नवा रायपुर अटल नगर में 60वें अखिल भारतीय डीजीआईजी कान्फ्रेंस की हाई क्लास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों की बैठक हुई। राजधानी में अभी तक छापेमारी से 500 से अधिक संदिग्ध बदमाश पकड़े गए है, जिन्हें एक दिसम्बर के पश्चात ही छोड़ा जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य के खुफिया एजेंसी के प्रमुख अमित अग्रवाल ने एक उच्च स्तरीय बैठक ली है, जिसमें देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के क्रमश: 28 और 30 नवंबर को आने की सूचना मिलने के पश्चात सुरक्षा व्यवस्ािा सख्त की जा रही है। नवा रायपुर अटल नगर में चप्पे-चप्पे में पुलिस तैनात है। यहां पर आईजी आनंद छाबड़ा, अकित गर्ग, अमरेश मिश्रा, संजीव शुक्ला, ध्रुव गुप्ता सहित अन्य अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आनंद छाबड़ा को भोजन व्यवस्था, ओपी पॉल को आवास तथा ध्रुव गुप्ता को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी सौंप गई है। जहां-जहां व्हीआईपी ठहरेंगे वहां-वहां पुलिस के एसपी स्तर के अधिकारी तैनात किए जाएंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री एम-11 तथा प्रधानमंत्री एम-1 में ठहरेंगे। अजीत डोभाल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर के अलावा अनिश दयाल सिंह, आईजी के चीफ तपन डेगा, केन्द्रीय गृह सचिव एवं अन्य मंत्रियों की ठहने की व्यवस्था की गई है। सर्किट हाउस में 33 राज्यों के आने वाले डीजी पी आईजी सहित अन्य अधिकारियों को निमोरा गेस्ट हाउस में ठहराया जाएगा। इधर जिला पुलिस ने भी सुरक्षा के तगड़े प्रबंध कर दिए गए है। 50 जगह में छापेमार कर 500 से अधिक लोगों गांजा, शराब, अपराधियों पर कार्रवाई की गई है। इसके अलाव गुण्डा बदमाश की लिस्ट बनाई गई है। विभिन्न होटल ढाबा, शराब दुकानों में भी छापेमार की कार्रवाही की जा रही है। जोरा, पिरदा, सेजबहार, आरंग क्षेत्र में स्थित फार्म हाउस व रिसार्ट की गतिविधियों पर नजर रखा जा रही है।
आर. शर्मा
००

