0-राजधानी के सीमावर्ती जिलों से आए लोग ऑनलाइन देख रहे मतदाता सूची
0-बीएलओ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे
0-जिला प्रशासन द्वारा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियो का किया जा रहा सम्मान
0-लगभग 95 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण
रायपुर, 24 नवंबर (आरएनएस)। राजधानी में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का काम जोरो से चल रहा है, इसके तहत शहर के विभिन्न वार्डों में बीएलओ ने घर-घर जाकर एसआईआर का फार्म वितरित कर दिया है, लेकिन गलत जानकारी और पुराने रिकार्ड में लोगों की परेशान बढ़ा दी है। लोगों की समस्याए ये है कि पता जशपुर का है, लेकिन रहना रायपुर में हो रहा है, इसी तरह की शिकायत धमतरी, महासमुंद, बिलासपुर, दुर्ग जिले के लोगों की भी है, जो कि अब 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम खोजने को लेकर परेशान हैं।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में इस समय बीएलओ तथा राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता बीएलए भी फार्म भराने को लेकर सक्रिय हैं। अब बीएलओ भी इस बात को लेकर परेशान है कि मतदाता सूची क्रम नहीं है। एक मतदाता का नाम एक कॉलोनी में है तो दूसरा का पता किसी और कालोनी में दर्ज है। कई मतदाता किराए में रहते अब यहां से चले गए हैं। मठपुरैना तथा अन्य क्षेत्रों में भी यही समस्या है, जिससे सत्यापन का काम कठिन हो गया है। लोगों से अपील की गई है कि 2003 की मतदाता सूची ऑनलाईन देखें।
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में चलाए जा रहे मतदाता सूचियां के विशेष गहण पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के तहत वर्तमान में गणना चरण का कार्य चल रहा है।
इस दौरान कोई भी वैध मतदाता ना छूटे और कोई अवैध नाम शामिल न हो उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए बूथ लेवल अधिकारी द्वारा दुर्गम क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं और उनसे गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं।
आज 89 बीजापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के भाग संख्या 138 पल्लेवाया के बीएलओ
पायकु राम कश्यप, एवं अभिहित अधिकारी एवं भाग संख्या 70 गुट्टामंगी के बीएलओ रामसाय यादव द्वारा इंद्रावती नदी पार कर दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में गणना प्रपत्र वितरण एवं संकलन का कार्य सम्पादित किया।
छत्तीसगढ़ राज्य के जिला सरगुजा, रायगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, बस्तर, जांजगीर चांपा, जशपुर, कबीरधाम, महासमुंद, धमतरी, उत्तर बस्तर कांकेर, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सारंगढ़, बिलाईगढ़ एवं सक्ती आदि जैसे जिलों के 85 मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा 100त्न डिजिटाइजेशन का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।
एसआईआर के दौरान ऐसे ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जा रहा है। विभिन्न जिलों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित बीएलओ निम्नानुसार है- श्रीमती आरती रात्रे, बीएलओ, जिला कोरबा, श्रीमती मथुरा पटेल, बीएलओ, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़, श्री नंद कुमार यादव, बीएलओ, जिला जांजगीर-चांपा, शिवकुमार सिंह, बीएलओ, जिला जांजगीर-चांपा, कृष्ण कुमार राठौर, बीएलओ, जिला जांजगीर-चांपा, सुरेश कुमार डहरिया, बीएलओ, जिला जांजगीर-चांपा, सीताराम यादव, जिला जांजगीर-चांपा, सुश्री रजनी नाग, बीएलओ, भाग क्रमांक 207) विकासखंड पत्थलगांव, आज 23 नवम्बर 2025 तक प्रदेश में लगभग 95 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण हो चुका है, जो प्रदेश के 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 45 प्रतिशत है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ श्री यशवंत कुमार ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 4 दिसंबर की अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें तथा अपने गणना प्रपत्रों को ऑनलाइन अथवा ऑफ लाइन माध्यम से शीघ्रता से भरकर जमा करें।
एसआईटार से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी के लिए सीईओ छत्तीसगढ़ के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ ॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स एवं इंस्टाग्राम को फॉलो करें। सीईओ छत्तीसगढ़ द्वारा अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ ार्म के माध्यम से लगातार एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया के साथ ही 2003 की मतदाता सूची में अपने नाम खोजने की प्रक्रिया के संबंध में इनफ ॉर्मेटिव वीडियो या सामग्री शेयर की जा रही है ताकि किसी मतदाता को एन्यूमरेशन फॉर्म भरने में किसी प्रकार की समस्या ना हो ।
आर. शर्मा
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

